21 Jun 2024
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताई। हाई कोर्ट ने कहा कि जब तक वह मामले की समीक्षा नहीं कर लेता, तब तक निचली अदालत (राउज एवेन्यू कोर्ट) के आदेश को लागू नहीं किया जाएगा। इस तरह दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दी गई जमानत पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दी गई जमानत पर रोक लगा दी
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल परिसर जिमनास्टिक हाल गौरेला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको और अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया।
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। रायगढ़ के बोईर दादर स्टेडियम में प्रातः 07 बजे से राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय उपस्थित रहे।
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
21 Jun 2024 06:23AM, by: Tikendra Sinha
दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं।
21 Jun 2024 04:41AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









