21 Jul 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन लिए। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने परिसर में करंज का पौधा , वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक श्री  विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला के रूप में अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा का नाम विख्यात है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

21 Jul 2024 11:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी का अधिवेशन आयोजित किया गया। बीजेपी के इस अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इसी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की ही जीत होने वाली है। फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज की तारीख और समय को नोट कर लें, विधानसभा चुनाव के बाद महायुति सरकार फिर से आने वाली है। 'महायुति का बनेगा मुख्यमंत्री : फडणवीस

21 Jul 2024 11:17AM,
by: Tikendra Sinha