21 Dec 2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में सिंधु सेवा संस्कार सेवा समिति रायपुर की महिला विंग की सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को पारंपरिक सिंधी टोपी और अजरक ( सिंधी दुपट्टा ) पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।
21 Dec 2023 05:56AM,by: Tikendra Sinha
पुलेला गोपीचंद ने खेल रत्न पुरस्कार में अपना नाम शुमार किया था उसके बाद पुरुषो में गोपीचंद इकलौते बैडमिंटन पुरुष खिलाड़ी थे। उनके बाद सायना नेहवाल और पी वी सिंधु बैडमिंटन खेल से खेल रत्न बने। इस साल बैडमिंटन खेल के युगल खेलने वाले साईराज शेट्टी और सात्विक रेंकिरेड्डी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत कर अपना नाम खेल रत्न के लिए लगभग तय ही कर लिया था।आज इसकी पुष्टि भी हो गई है। इन दोनो की जीत के साथ देश में 57खेल रत्न हो गए है। बैडमिंटन के दो रत्न बने खेल रत्न
21 Dec 2023 01:50AM,by: Babuaa Desk
लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है, ''रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का प्रस्ताव मेयर ने प्रशासन के सामने रखा था कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाना चाहिए।'' प्रशासन ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब यह प्रस्ताव डीआरएम कार्यालय के माध्यम से भारतीय रेलवे को भेजा जाएगा। उनके स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां से प्रस्ताव 2 दिनों के भीतर भेजा जाएगा।'' लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा
21 Dec 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इस दुनिया में हर कोई सत्ता का उपदेश देता है। जिसके पास 44 विधायक हों, उसका नाम कोई क्यों प्रस्तावित करेगा? सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को ये गलतफहमी है, उन्होंने बीजेपी इसलिए छोड़ी ताकि वो प्रधानमंत्री बन सकें। पीएम का पद तो छोड़िए, उन्हें संयोजक का पद भी नहीं मिला।
21 Dec 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री मामले में विपक्ष पर भड़कते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- "संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के माननीय सभापति श्री जगदीप धनखड़ जी के प्रति विपक्ष का असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण अलोकतांत्रिक होने के साथ ही उनके कुसंस्कारों को भी दर्शाता है। संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति अहंकार और विद्वेष से परिपूर्ण यह कृत्य अत्यंत ही शर्मनाक है। संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले इस कृत्य की मैं घोर निंदा करता हूं।"
21 Dec 2023 01:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









