22 Jun 2024

Generic placeholder image

भारत अपने सरजमी पर आतंक के ढेर पर बैठे अफगानिस्तान को क्रिकेट खेलने के लिए सुविधा मुहैया करता है। आईपीएल में भी अफगानिस्तान के अनेक खिलाड़ी महंगे दाम में बिकते है। राशिद खान और हजारतुल्लाह जैसे खिलाड़ी नामवर है। कल भारत और अफगानिस्तान की टीम सुपर 8के पहले मुकाबले में आमने सामने हुई। भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी संघर्ष करते दिख रहे है।24बाल में 24रन टी 20के हिसाब से से टेस्ट प्ले है। सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 60रन की साझेदारी नही की होती तो मामला बिगड़ सकता था। सूर्य कुमार यादव इस बार फिर चमके और शानदार अर्ध शतक बना कर संकट मोचन बने। भारत की बल्लेबाजी की तुलना में गेंदबाजी बेहतर है ।जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को अमेरिका और वेस्ट इंडीज की पिच भा रही है। कम रन देकर अगर विपक्षियों के विकेट निकल रहे है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में परिणाम पक्ष में किया जा सकता है। अफगानिस्तान, भारतीय गेंदबाजों की जलेबी में फंस गए और 44रन से भारत सुपर 8के सुपर 4में जीत कर आत्म विश्वास बढ़ा सकते है। अफगानिस्तान अपने ओपनर और राशिद खान पर ही निर्भर है यदि स्पर्धा में बने रहना है तो उनके मिडिल ऑर्डर को बड़ी पारी खेलना पड़ेगा। भारत को अगले दो मैच में ऑस्ट्रेलिया और बांग्ला देश से भिड़ना है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय दर्शक कर सकते है। इस टूर्नामेंट का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच के मैच को मान सकते है अफगान जलेबी

22 Jun 2024 01:27AM,
by: Babuaa Desk