22 Jul 2022
यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने 11 साल में पहली बार नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की। प्रमुख ब्याज दर में यह वृद्धि उम्मीद से अधिक है। इसके साथ ECB अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों की कतार में आ गया है, जिन्होंने महंगाई को काबू में लाने के लिये ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
22 Jul 2022 12:46AM,by: Imran Khan
मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज की ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने इटली की कंपनी मैसों वैलेंटिनो से एक लॉन्ग टर्म डील की है। डील के तहत इतालवी ब्रांड मैसों डी कॉउचर को भारत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड पहला वैलेंटिनो बुटिक इसी साल दिल्ली में खोलेगी। उसके कुछ महीनों के बाद मुंबई में दूसरी प्रमुख दुकान खोलेगी। इसमें महिलाओं के परिधान, पुरुषों के कपड़े, जूते-चप्पल और ब्रांड के अन्य सामान होंगे।
22 Jul 2022 12:46AM,by: Imran Khan
.. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) में पिछले एक सप्ताह से जारी तेज़ी बरकरार है. गुरुवार को सेंसेक्स में 284 अंकों की तेज़ी (0.51 फ़ीसदी) दर्ज की गई और यह 55,682 अंकों पर बंद हुआ. भारतीय शेयर बाज़ारों में जारी तेज़ी बरक़रार..
22 Jul 2022 12:46AM,by: Imran Khan
बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में ऋषि सुनक का मुक़ाबला लिज़ ट्रस से है. अनुमान है कि 5 अगस्त से कंजरवेटिव पार्टी के 1.6 लाख सदस्यों के वोट पोस्टल बैलेट से मिलने शुरू हो जाएंगे. पोस्टल बैलेट पाने की समयसीमा 2 सितंबर शाम 5 बजे है. उसके बाद मतों की गिनती की जाएगी. 5 सितंबर को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के नाम का एलान कर दिया जाएगा. इससे पहले, बुधवार को कंज़रवेटिव सांसदों के बीच अंतिम दौर के मतदान में अंतिम दो नामों का फ़ैसला हुआ. पाँचवें दौर के मतदान में ऋषि सुनक को सबसे अधिक 137 वोट मिले हैं, जबकि लिज़ ट्रस को 113 वोट मिले.
22 Jul 2022 12:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









