22 Nov 2021
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 249 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,510 लोग ठीक हुए। 11,919 नए मामलों में से केरल से ही 5080 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 7908 लोग ठीक हुए।
22 Nov 2021 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने और इसके स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए शहर में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश और अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने पर प्रतिबंध 26 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर लगी रोक हटा ली गई है। हालांकि अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
22 Nov 2021 06:29AM,by: Babuaa Desk
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 8,488 COVID-19 मामले दर्ज किए हैं, जो 538 दिनों में दैनिक मामलों में सबसे कम वृद्धि है। देश में पिछले 24 घंटों में 249 मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 4,65,911 हो गई है। भारत का सक्रिय केसलोएड 1,18,443 था, जो 534 दिनों में सबसे कम था।
22 Nov 2021 06:29AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने और इसके स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए शहर में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध 26 नवम्बर तक बढ़ा दिया हैं और अपने कर्मचारियों को भी इसी अवधि तक घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं । एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर लगी रोक हटा ली गई है। हालांकि अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। दिल्ली: वायु प्रदुषण से निपटने सरकार ने जारी नई गाइडलाइन
22 Nov 2021 05:59AM,by: Naveen kumar sahu
नेपाल में योग गुरु रामदेव से जुड़े दो टेलीविज़न चैनलों पर विवाद छिड़ गया है.नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहारदुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल-माओवादी सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने संयुक्त रूप से इन दोनों टेलीविज़न चैनलों को नेपाल में शुक्रवार को लॉन्च किया था. इन चैनलों के नाम हैं आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी. नेपाल में योग गुरु रामदेव से जुड़े दो टेलीविज़न चैनलों पर विवाद
22 Nov 2021 04:38AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



