22 Dec 2023

Generic placeholder image

भैरमगढ़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जनपद हाल में के पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर प्रेस क्लब सह पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक इकाई का गठन किया। इस दौरान जिला प्रेस क्लब बीजापुर के वरिष्ट पत्रकार कमलेश पैंकरा, वरिष्ट पत्रकार मो. याकूब खान, मो. अय्यूब खान सहित ब्लाक मुख्यालय के अन्य भागों से आए पत्रकार मौजूद थे। प्रेस क्लब भैरमगढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव श्रीनिवास झाड़ी ने बताया कि जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संरक्षक राजाराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अध्यक्ष एलांगा राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महा सचिव श्रीनिवास झाड़ी, सह सचिव निलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव संतोष देवांगन, कार्यकारणी सदस्य गोपीराम गोंदे, संदीप हलदर , सीताराम मांझी, लच्छूराम मौर्या, सुनीता कुंवर चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ट पत्रकार याकूब खान ने बधाई देते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने तथा आपसी मनमुटाव खत्म करने की बात कही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना व मिष्ठान्न खिला कर सभा का समापन किया गया।

22 Dec 2023 09:36AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी होने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशी से झूम उठे। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर अमल शुरू होने पर भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों को राज्य में किसान हितैषी सरकार के गठन की प्रतीक्षा थी। किसानों की सरकार के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने बहुत ही अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बड़ी गारंटियां पूरी कर दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार किसानों के भरोसे का सम्मान कर रही है।

22 Dec 2023 07:10AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए,जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार,जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा,अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले,विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में,रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद,उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में,मृतक के परिजनो ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने पहल करते हुए,मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर,मृतक का शव गुरूवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए,सहायता के लिए मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रवि मित्तल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत

22 Dec 2023 07:10AM,
by: Tikendra Sinha