23 Feb 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
23 Feb 2024 06:52AM,by: Tikendra Sinha
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि जो किसान आपका विरोध कर रहा है, वह आपका दुश्मन नहीं है, बल्कि "इज्जत की रोटी" के लिए मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला एक भारतीय है. यह वह है जिसने भारत का अन्न भंडार, पीडीएस और खाद्य सुरक्षा बनाई है. राज्य संघ (केंद्र) बनाते हैं और आपको बिजली कर और इकाई प्रदान करते हैं.
23 Feb 2024 06:52AM,by: Vinay Jha
पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' शुक्रवार (23 फरवरी) को रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यू भी आने लगे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं. इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने फिल्म आर्टिकल 370 की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म बेहतर तरीके से आर्टिकल 370 हटाए जाने की अंदर की कहानी बताती है.
23 Feb 2024 06:52AM,by: Vinay Jha
सऊदी अरब अब तेल व्यापार से इतर अपने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के तरीके खोज रहा है. इसके लिए इस देश ने पर्यटन को मजबूत करने का फैसला किया है. पर्यटक के रूप में भारतीय नागरिक सऊदी अरब की पहली पसंद हैं. इस वजह से सऊदी अरब भारतीय नागरिकों को कई तरह के लुभावने ऑफर दे रहा है, जिसमें फ्री वीजा भी शामिल है. क्यों भारतीयों के लिए फ्री वीजा का सोच रहा साउदी अरब..
23 Feb 2024 06:52AM,by: Vinay Jha
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से संबंधित 6206 करोड़ 51 लाख 52 हजार रूपए की अनुदान मांगें आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दी गई। इनमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 4,413 करोड़ 16 लाख 5 हजार रूपए, चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 1,788 करोड़ 86 लाख 12 हजार रुपए तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के लिए 4 करोड़ 49 लाख 35 हजार रूपए की राशि शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रदेश में त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन सेवा के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा सेवा जैसे रोबोट टेक्नोलॉजी व रोबोट डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थान चिन्हांकित कर ट्रामा सेंटर खोलने की भी घोषणा की।
23 Feb 2024 02:44AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








