23 Jun 2023

Generic placeholder image

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के छात्र श्री राकेश कुमार साहू के हुनर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्री साहू को यह पुरस्कार इंस्टीट्îूट ऑफ फाइन आटर््स वाराणसी द्वारा आयोजित काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में चित्र कला के लिए दिया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश के 7 कलाकारों के चित्रों को सम्मान एवं पुरस्कार और 2 कलाकारों को स्पेशल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। श्री राकेश कुमार साहू ने चित्र में गरीबी और भुखमरी जैसी गंभीर समस्या को उकेर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इससे स्पेशल पुरस्कार एवं सम्मान हेतु उनका चयन किया गया।

23 Jun 2023 01:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नवा रायपुर के अरण्य भवन में इस वर्ष वर्षा ऋतु में किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु 2023 में किए जाने वाले वृक्षारोपण के दौरान प्राथमिकता से ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगायें जाए एवं साथ ही नदी तट रोपण को विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वनमण्डला अधिकारियों को अपने क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण के लिए व्यापक कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री ने वन क्षेत्रों के अंदर, बाहर पौध रोपण तथा इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत किए जाने वाले वृक्षारोपण के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस वर्ष 2023 में कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, नदी तट वृक्षारोपण और सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। नर्सरी में उपलब्ध समस्त प्रजातियों के पौधों को निःशुल्क वितरण के अतिरिक्त योजनाबद्ध तरीके से वन क्षेत्र का विस्तार करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, श्री वी श्रीनिवास राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री सुधीर अग्रवाल मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक, श्री तपेश झा प्रबंध संचालक वन विकास निगम, श्री अनिल राय प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज मर्यादित संघ, श्री संजय कुमार ओझा प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना, समस्त वन वृतों के मुख्य वन संरक्षक तथा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  वृक्षारोपण कार्यक्रम की गहन समीक्षा

23 Jun 2023 01:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर चौक जेल रोड में ‘‘सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़’’ के ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे और श्री विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा और रायपुर नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे उपस्थित रहेंगे।

23 Jun 2023 01:58AM,
by: Tikendra Sinha