23 Aug 2021
आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग यूनिक ID (HUID) नियम के विरोध में छत्तीसगढ़ में सोमवार को सराफा कारोबारी दुकानें बंद रखें गये है। वे नियमों का मनमाने ढंग से पालन करवाने का विरोध कर रहे हैं।इसे छत्तीसगढ़ के कारोबारियों ने भी समर्थन दिया है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरखमालू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ओर से शहर की सभी दुकानें बंद है. एक अनुमान के मुताबिक, इसके चलते प्रदेश भर में सिर्फ एक दिन में करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा. छत्तीसगढ़ में आज सराफा बाजार बंद
23 Aug 2021 06:52AM,by: Imran Khan
रायपुर - बीते 10 घंटे में राजधानी रायपुर में तीन बड़ी आपराधिक वारदात हुई हैं. एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 खमतराई नीम डाबरी तालाब के पास युवक की हत्या कर दी गई है. हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. खमतराई थाना पुलिस पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारणों को अब तक पता नहीं लग सका है युवक के सिर में चोट के निशान हैं.
23 Aug 2021 06:52AM,by: Imran Khan
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।' लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी
23 Aug 2021 04:30AM,by: Anurag patel
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि लोग उन्हें हवाई अड्डे से शहर तक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अलीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा, "आज, हम कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में लाए हैं। हमने यहां पार्थिव शरीर लाने का फैसला किया ताकि सिंह जी के अनुयायी उन्हें देख सकें। वह वर्षों से अलीगढ़ के लोगों से जुड़े हुए हैं।" क्या "कल्याण सिंह" पर होगा अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम..?
23 Aug 2021 04:30AM, by: Babuaa Desk
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने रविवार को बताया कि कक्षा 9, 10 और प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) के बच्चे कल से अपने स्कूलों में वापस आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, "कक्षा 9, 10 और पीयूसी के बच्चे कल से अपने स्कूल और कॉलेजों में वापस आ जाएं। मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से अपने जिलों में परिसरों का दौरा करने, छात्रों, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और एहतियाती उपायों की समीक्षा करने का आग्रह करता हूं।" कर्नाटक: आज से छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाएं होगी शुरू
23 Aug 2021 04:30AM, by: Babuaa Desk
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य में भाजपा की “जन आशीर्वाद यात्रा” के चौथे और अंतिम दिन ओडिशा के कालाहांडी जिले के अपने दौरे के दौरान कहा कि ओडिशा में चल रही रेलवे परियोजनाओं को तेजी से निर्माण कार्य और जल्द पूरा करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
मंत्री ने कहा, ''परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हमें सभी एजेंसियों के सहयोग की जरूरत है.''
23 Aug 2021 04:10AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




