23 Sep 2021

Generic placeholder image

पहले वनडे में भी हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कप्तान मिताली राज के 61 रनों बदौलत 225 रन का स्कोर बनाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 54 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार यानि 24 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी।  भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने गुरुवार को कहा कि, 'मुझे लगता है वह अभी स्वस्थ नहीं हैं और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।'        

23 Sep 2021 10:45AM,
by: Naveen kumar sahu