23 Nov 2022

Generic placeholder image

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में अवैध रूप से रेत, मुरूम और गिट्टी के खनन और अवैध परिवहन पर तेजी से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने अवैध खनन-परिवहन पर खनिज अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध खनन-परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों की जप्ती कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। अधिकतम जुर्माने की कार्रवाई की जाए साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने लीज अवधि खत्म हो चुकी रेत खदानों का आकस्मिक निरीक्षण करने और ऐसी सभी खदानों से रेत खनन को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए। रायपुर कलेक्टर ने अवैध खनन पर दिए सख्त होने के निर्देश

23 Nov 2022 05:01AM,
by: Babuaa Desk