24 Mar 2022
एमसीसी द्वारा 'मांकडिंग' को 'अनुचित खेल' की श्रेणी से हटाने पर रोहित शर्मा ने कहा है, "बल्लेबाज़ों को अब अधिक सतर्क रहना होगा।" उन्होंने कहा, "यह विरोधी टीम के लिए दबाव बनाए रखने का एक अच्छा मौका है।" वहीं, 2 डीआरएस के नियम पर उन्होंने कहा, "यह अच्छा नियम है क्योंकि मैच में जितनी कम गलतियां होंगी उतना बेहतर है।" मांकडिंग को रन-आउट घोषित करने पर बोले रोहित
24 Mar 2022 06:33AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के मुताबिक, देश में अबतक आईटी ऐक्ट के प्रावधानों के तहत 320 मोबाइल ऐप्स ब्लॉक हो चुके हैं। ये ऐप 'राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता' को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक किए गए और पहले ब्लॉक किए जा चुके ऐप्स की रीब्रैंडिंग के बाद लॉन्च हुए 49-ऐप्स को फरवरी में ब्लॉक किया गया।
24 Mar 2022 06:00AM,by: Naveen kumar sahu
शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लाल निशान पर हुई शेयर बाजार की शुरुआत
24 Mar 2022 05:35AM,by: Naveen kumar sahu
रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को लेकर कहा है, "पिछले कुछ वर्षों में बतौर कप्तान कोहली काफी तनाव से गुज़रे हैं. यह साल उनके लिए एक ब्रेक की तरह होगा और आरसीबी 2023 में उन्हें दोबारा कप्तान बना सकती है।" वहीं, आरसीबी के नए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी में एम.एस.धोनी की झलक दिखती है।
24 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा किया और मामले की जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग की। अधिकारी ने आगे कहा, "एसआईटी राज्य सरकार की है। मुख्यमंत्री सरकार को बचाने की कोशिश कर रही हैं। राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र रास्ता है।" बीरभूम हिंसा: बीजेपी ने की एनआईए या सीबीआई जांच की मांग
24 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश में 12-14 आयु वर्ग के 50-लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की एक और उपलब्धि हमारे युवा योद्धाओं पर बहुत गर्व है।"
24 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



