24 May 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब 18 से 44 साल के लोग बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगा सकेंगे। ऐसे लोग अब वैक्सीनेशन सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि ये सुविधा फिलहाल सिर्फ सरकारी सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। प्राइवेट अस्पतालों के सेंटर्स पर अब भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराना होगा। बता दें 1 सरकार ने मई से 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था।
24 May 2021 10:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर/कुम्हारी- मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग मे अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय सामान्य नर्सिंग त्रुटियां और रोकथाम पर रणनीतियाँ थी। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अनंत विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज के सादर चरणों में नमन कर उनके आशीर्वाद के साथ श्री रावतपुरा ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशन्स के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय की प्रेरणा से हुआ।
24 May 2021 10:23AM,by: Vikash Kumar
भोपाल। कोरोना महामारी को लेकर कमलनाथ के विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की चुप्पी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कारण हो रही मौतों का कांग्रेस उत्सव मना रही है और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधे चुपचाप बैठी हैं।
24 May 2021 09:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच जहां सुदूर गांवों तक जांच और इलाज पहुंचाने की कवायद हो रही है। प्रशासन का शहरी क्षेत्र के साथ गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरा फोकस है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन जहां एक ओर कोरोनामुक्त गांव की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता और सुदृढ रणनीति के साथ काम कर रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गांव में बढ़ते संक्रमण के मामले आने से रोकने की दिशा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ गाइडलाइन्स के पालन और जन जागरूकता कार्यक्रम के जरिए प्रयासरत हैं। इससे संक्रमण की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। वहीं कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां की लापरवाही से सामने आए दुष्परिणाम हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है कि, शहरों के साथ विशेषकर गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए सामूहिक अनुशासन के साथ आत्मानुशासन कितना जरूरी है। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सभी को सजग और सतर्क रहना होगा। नहीं तो जिले के मोहनपुर और नवापारा मांड इन दो गांवों की लापरवाही की वजह से यहां जो परिणाम सामने आए हैं, वो ये समझाने के लिए काफी है कि ऐसी लापरवाही हमें कितनी भारी पड़ सकती है।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात यास से निपटने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
सीबीआई प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ल के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही खाली है। वहीं सीबीआई प्रमुख के पद के लिए कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। सीबीआई, बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अंतरिम भी इसमें शामिल हैं। सीबीआई प्रमुख : इनके नाम पर लग सकती है मुहर, लग रहा कयास
24 May 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









