25 Apr 2022
पंजाब पुलिस ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी नामक एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम विस्फोट सहित अन्य मामलों में वांछित यह आतंकवादी पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। 2007 में लुधियाना में हुए इस विस्फोट में 6 लोग मारे गए थे जबकि 40 घायल हुए थे।
25 Apr 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म धार्मिक नफरत भड़काने के लिए दिखाई गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोल्हापुर उपचुनाव के दौरान फिल्म बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिखाई गई। नफरत भड़काने के लिए दिखाई गई 'कश्मीर फाइल्स': पवार
25 Apr 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन को लेकर वैज्ञानिक सहमति के खिलाफ जाने वाले भ्रामक विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। ट्विटर के अनुसार, हमारे प्लैटफॉर्म पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित भ्रामक विज्ञापनों के ज़रिए पैसे कमाने का काम और इनकी वजह से जलवायु संकट पर महत्वपूर्ण चर्चा से भटकाव नहीं होना चाहिए।
25 Apr 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
हाईकमान के फरमान के बाद भी कांग्रेस नेताओं की सक्रियता में एकजुटता नहीं दिख रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भले ही सक्रिय हैं, लेकिन खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजरें गड़ाए हुए हैं। ये नेता अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकलकर पार्टी के प्रचार का साहस नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के एक कद्दावर नेता अपने विधानसभा क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश का मॉडल बनाने का दावा कर रहे हैं। यह नेता भी क्षेत्र विशेष तक प्रचार करने में सीमित हैं।
25 Apr 2022 01:12AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की चेतावनी के बाद मंत्रियों और नेताओें की धुकधुकी बढ़ गई है। धर्मशाला में पिछले दिनों मंत्रियों और विधायकों को नड्डा ने दोटूक कहा किसी का भी टिकट पक्का नहीं है। टिकट सर्वे के आधार पर तय किए जाएंगे। नौ अप्रैल को शिमला में रोड शो के बाद भी नड्डा ने चेताया था कि हिमाचल में भी दस से पंद्रह फीसदी तक टिकट कट सकते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा किए जाने का उदाहरण दिया था।
25 Apr 2022 01:11AM,by: Imran Khan
भारतीय संसद के मानसून सत्र में लोकसभा ने 18 से ज्यादा विधेयकों को औसतन 34 मिनट की चर्चा के साथ मंजूरी दे दी। पीआरएस इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक (2021) को लोकसभा में सिर्फ 12 मिनट की बहस के बाद मंजूरी मिल गई, जबकि दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक (2021) पर महज पांच मिनट बहस हुई। एक भी विधेयक को संसदीय समिति के पास नहीं भेजा गया। सभी विधेयक ध्वनिमत से पास हुए। संसद की कार्य उत्पादकता का आलम यह है कि वह इस साल के हालिया सत्र में तो 129 फीसदी आंकी गई, पर बहस की संसदीय परंपरा इस दौरान तकरीबन समाप्त हो गई। क्या संसद महज डाकघर बनकर रह गई है?
25 Apr 2022 01:07AM,by: Imran Khan
भारतीय स्टेट बैंक ने कोष पर सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 15 आधार अंकों का इजाफा किया है, जो विभिन्न अवधि के ऋणों पर 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है। इससे आम आदमी, कारोबारियों एवं उद्योगपतियों को ऋण पर ज्यादा किस्त और ब्याज चुकाना होगा। माना जा रहा है कि ऋण दर बढ़ने से उफनती महंगाई के दौर में लोगों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ेंगी। बैंक ने एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है, जबकि दो और तीन वर्ष के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमश: 7.3 प्रतिशत और चार प्रतिशत कर दिया है। एमसीएलआर बैंकों की मानक ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को ऋण देते हैं। मौद्रिक नीति: महंगाई पर अंकुश लगाने की कवायद
25 Apr 2022 01:06AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ सोनू ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्र की जमानत खारिज कर दी थी. साथ ही उन्हें एक हफ्ते में कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. जिसके बाद आरोपी आशीष मिश्र ने मजिस्ट्रेट के सामने सरेंडर कर दिया.
25 Apr 2022 01:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






