25 May 2022
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले भाजपा देश की 2300 से ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीटों के 75,000 बूथों को सुदृढ़ करने पर काम करेगी। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए चलाया जाएगा।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, नेता सदन सच बोलते हैं। ललितपुर में उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस की शिकायत की तो उन्होंने कहा-आप दलाली छोड़ दें, अफसरों को वह ठीक कर देंगे। पांच साल तक प्रदेश में दलाली चलती रही और नेता सदन को पता नहीं चला।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अपराध अक्षम्य है। खासकर महिलाआें से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, मौजूदा शासन में अपराधियों के बारे में यह नहीं कहा जाता कि ‘लड़के हैं गलती हो जाती है।’ गौरतलब है, सपा राज में मुलायम सिंह यादव ने महिला अपराधाें के बारे में यह टिप्पणी की थी।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
पेपर आउट का खुलासा करने वाले पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने मंगलवार को विधान परिषद से वॉकआउट किया। कार्यस्थगन प्रस्ताव केजरिए चंदौली में पुलिस उत्पीड़न और बलिया के पेपर आउट का मामला प्रमुखता से उठाया गया। हालांकि, नेता सदन स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया। पर्चा लीक पर पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर सपा का वॉकआउट
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
पुलिस ने मयूर विहार दिल्ली में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। यहां से देश-विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस व आईटी सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर संचालक समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.74 लाख रुपये, स्कॉर्पियो कार, 7 लैपटॉप और 17 मोबाइल बरामद किए हैं। दो साल में गिरोह ने करीब 1000 लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये ठग लिए थे।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





