25 Nov 2022

Generic placeholder image

बीजापुर एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी बासागुड़ा प्रशासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए 7 दिसम्बर 2022 को कार्यालयीन समय 5ः30 बजे महिला बाल विकास परियोजना बासागुड़ा (मुख्यालय आवापल्ली) में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। रिक्त पदों के अर्न्तगत ग्राम पंचायत कोरसागुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र बकनागुलगुड़ा में कार्यकर्ता के 1 पद, चिन्नागेलूर के आंगनबाड़ी केन्द्र मेट्टापारा एवं नदीपारा में 1-1 पद, चिपुरभट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र बोदुमपारा में सहायिका के 1 पद, कोण्डापल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र कोमटपल्ली में सहायिका के 1 पद एवं भट्टीगुड़ा में कार्यकर्ता के 1 पद, चिन्नागेलूर के आंगनबाड़ी केन्द्र गुण्डम में सहायिका के 1 पद एवं पेदागेल्लूर मेट्टापारा में कार्यकर्ता के 1 पद, कोण्डापल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र गोडपारा में सहायिका एवं कार्यकर्ता के 1-1 पद, जारपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र मेदीगुड़ा एवं इकाल में सहायिका के 1-1 पद, इकाल नदी पारा में सहायिका एवं कार्यकर्ता के 1-1 पद एवं जारपल्ली तोंगगुड़ा में सहायिका के 1 पद, मल्लेपल्ली आंगनबाड़ी केन्द्र गोडलाबोरू में सहायिका के 1 पद, पालागुड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र मीनागट्टा में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 पद, दारेली के आंगनबाड़ी केन्द्र दारेली में सहायिका के 1 पद, पालागुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र बोमेड़ एवं खासपारा पालागुड़ा में सहायिका के 1-1 पद, धरमारम आंगनबाड़ी केन्द्र यकापारा धरमारम में सहायिका के 1 पद, कंचाल आंगनबाड़ी केन्द्र एर्राबोर कंचाल एवं पुजारीपारा कंचाल में सहायिका के 1-1 पद, दारेली आंगनबाड़ी केन्द्र खासपारा दारेली में सहायिका के 1 पद, कंचाल आंगनबाड़ी केन्द्र छोटेतोंग कंचाल में सहायिका के 1 पद, उड़तामल्ला आंगनबाड़ी केन्द्र उड़तामल्ला एवं पीनाचन्दा एवं ग्राम पंचायत पामेंड़ में आंगनबाड़ी केन्द्र गादीगुड़ा में सहायिका के 1-1 पद, छोटे सुंकनपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता के 1 पद, गगनपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र राजपेटा तेलगूपारा में कार्यकर्ता के 1 पद एवं दारेली आंगनबाड़ी केन्द्र दारेली आश्रमपारा में कार्यकर्ता के 1 पद हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। आंगनबाड़ी के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्त्तीण एवं सहायिका के लिए 8वीं उर्त्तीण निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधि निर्देश- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी सहायिका को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जावेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद केवल महिलाओं के लिए ही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 01 वर्ष या 1 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकर्ता/सहायिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छुट दी जायेगी। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जावेगा। आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम या वार्ड में आंगनबाड़ी के केन्द्र स्थित है। शहरी/ग्रामीण/आदिवासी परियोजना में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी कोई आवेदिका न मिलने पर आठवी, पॉंचवी उर्त्तीण रखी जावेगी। सहायिका पद में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिका न मिलने पर योग्यता के आवेदन पर भी विचार किया जावेगा। शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए अंकसूची की स्व-प्रमाणित छायाप्रति लगाया जाना अनिवार्य होगा तथा अंतिम चयन आदेश पूर्व मूल प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ अंकसूची सहित आवश्यक सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित हो। अंतिम चयन के समय मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए समुचित प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। सत्यापन ना होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त माना जायेगा। सभी दस्तावेज अभ्यर्थी द्वारा स्व-प्रमाणित कर लगाये जावेंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसे यह शपथ पत्र देना होगा कि छःमहीने में स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। अन्यथा उसकी नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी वहीं पति का मृत्यु प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र के लिए नियमानुसार सक्षम अधिकारी द्वारा मृत्युु प्रमाण पत्र आवेदक को प्रस्तुत करना होगा। विधवा को मूल्यांकन में अतिरिक्त अंक की प्रात्रता होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर  जनजाति गौरव दिवस का आयोजन एकलव्य आदर्श विद्यालय ज्ञानगुड़ी (एजुकेशन सिटी) परिसर में हुआ कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे सहित अतिथियों का छात्र-छात्राओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी सहित आदिवासी के गौरव एवं महापुरूष शहीद गेंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुण्डाधूर एवं बिरसा मुण्डा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया। आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वाद्य यंत्रों का प्रस्तुतिकरण सहित जनजाति गौरव का प्रदर्शनी मॉडल विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया जिसे देखकर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, सरपंच मूसालूर श्रीमती लकमी कुड़ियम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी श्री जाकिर खान, बीआरसी कामेश्वर दुब्बा, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिकृष्ण कोरसा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर - छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तरीय दो दिवस तक आयोजन जहां सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया, विकासखण्ड एवं नगरीय क्षेत्र के विभिन्न चरणों में शामिल होकर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर में खेले और अब जिला स्तर के चयनित खिलाड़ी जगदलपुर में आयोजित होने वाले 7 से 9 दिसम्बर को संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हो रही है। इसी क्रम में बीजापुर में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन हुआ जिसमें 0-14 वर्ष, 14-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी 14 विभिन्न प्रकार के एकल एवं सामूहिक खेल में भाग लिए। गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, बांटी, भौरा, रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी, संखली, बिल्लस जैसे खेलों को खेलकर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। जिले के 8 से 10 हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न चरणों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर खेल को और भी रोमांचक बना दिया। जिले भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खुमारी देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम सहित विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री कमलेश कारम, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती नीना रावतिया सहित जनप्रतिनिधियों ने 300 से अधिक खिलाड़ी जो कि संभाग स्तर पर चयनित हुए उन्हें जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया, उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम सल्लूर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, जिला खेल अधिकारी श्री फागेश सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलीराम बघेल एवं उप संचालक पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा सहित जिले के मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खेल शिक्षक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर-महिलाएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। प्रायः देखने को मिलता है कि जिन घरो में वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होती है, उन घरों में फिजूल खर्ची नहीं होती है। कठिन आर्थिक हालातों में भी महिलाओं ने अपने परिवार को समस्या से निजात दिलाकर अपने प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना बनाई गई है समूह और संगठन स्तर पर प्रत्येक समूह की ग्रामीण महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर उनका जीवन स्तर उठाने आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़ना इसका प्रमुख उदेश्य है। जिला प्रशासन क्षेत्र में बैकिंग सेवा विस्तार एवं बैकिंग प्रणाली पर ग्रामीणों की जागरूकता हेतु लगातार प्रयास कर रही है। इसके साकारात्मक परिणाम वर्तमान में जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां बीसी सखी के माध्यम से 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा पहुंचाई जा रही है, वहीं स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज व लोन लेकर आजीविकामूलक गतिविधि से जुड़कर वित्तीय प्रबंधन में माहिर हो रही हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज कर मंगलवार को मद्देड़ कलस्टर के ग्राम पंचायत वंगाापल्ली के सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिवधि हेतु 1 लाख रूपये नया ऋण निकासी किया गया। बुधवार को गंगालूर कलस्टर की ग्राम पंचायत गंगालूर की ईशा स्व सहायता समूह को धान खरीदी हेतु 1 लाख रूपये वहीं मिस्टी स्व सहायता समूह को कपड़ा दुकान व फैंसी स्टोर हेतु 1 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं।

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao