26 Jan 2021

Generic placeholder image

COVID-19 टीकों की प्रभावकारिता के बारे में अफवाहों के प्रसार की समस्या का सामना करते हुए, केंद्र ने राज्यों से इस तरह की गलत सूचना के प्रसार की जाँच करने के लिए कहा है और उन्हें गलत और विघटन में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की सलाह दी है। 
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि "मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि राष्ट्रीय विनियामक प्राधिकरण ने दोनों टीकों को सुरक्षित और प्रतिरक्षात्मक पाया है"।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एक उपयुक्त तंत्र लगाने का आग्रह करते हुए, उन्होंने मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि वे अधिकारियों को 'गलत सूचना' के प्रसार का मुकाबला करने के लिए उचित आवश्यक उपाय करें।

26 Jan 2021 09:31AM,
by: Ashna Ali
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं परलकोट विद्रोह के नायक अमर शहीद गैंदसिंह और उनके साथियों को नमन करता हूं, जिन्होंने सन् 1857 की पहली व्यापक क्रांति के पहले ही छत्तीसगढ़ में आजादी की अलख जगाई थी। उसकी ज्वाला को वीर गुण्डाधूर और शहीद वीरनारायण सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने आगे बढ़ाया और फिर पूरा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ गया। आजादी की लड़ाई को जुनून में बदलने वाले अनेक अमर शहीदों के साथ इसे निर्णायक मुकाम पर पहुंचाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, उस दौर के सभी नायकों और भारतमाता के गुमनाम सिपाहियों को मैं सादर नमन करता हूं। आजाद देश को अपना भाग्य विधाता बनाने का अवसर हमारे महान संविधान ने दिया, जिसे बनाने वाली संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और प्रारूप समिति के सभापति बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। उनके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों और कानूनविदों ने संविधान सभा तथा विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, इनमें हमारे छत्तीसगढ़ के कानूनविद भी शामिल थे, आज मैं उन सबको नमन करता हूं। हमारे संविधान की सबसे बड़ी बात यह है कि इसे हम भारत के लोगों ने स्वयं बनाया और स्वयं को आत्मार्पित किया है।

26 Jan 2021 08:33AM,
by: Imran Khan