26 May 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार 2028 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि NDA सरकार को जनता का मजबूत समर्थन मिला है। सरमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल को अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में किया वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कई ईदगाह समितियों द्वारा गाय की कुर्बानी नहीं देने के फैसले की भी सराहना की। साथ ही महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाने की बात कही।
26 May 2026 08:42AM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित एवं अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे जिलों में बच्चों और माताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बस्तर संभाग के जिलों में संचालित शेष 506 भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भवन स्वीकृति की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि नक्सल मुक्त घोषित जिलों में कोई भी आंगनबाड़ी भवनविहीन न रहे और प्रत्येक बच्चे तथा माता को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध हो।
26 May 2026 08:42AM,by: Kriti Dwivedi
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले एआई आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी मिल गई है। पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग आधारित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित करेगी। इस परियोजना से अगले पांच वर्षों में 1300 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव बताया। राज्य सरकार का दावा है कि यह परियोजना प्रदेश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन से जोड़ेगी। उधर, LEADS-2025 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को ‘हाई परफॉर्मर’ का दर्जा भी मिला है। मानव जाति आखिरकार चिप बनाने लगी है, सिर्फ मोबाइल गरम करने के लिए नहीं।
26 May 2026 07:51AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज लोक भवन में 'पीएम-जनमन' (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने की 'पीएम-जनमन' योजना समीक्षा
26 May 2026 07:51AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि 26 मई 2014 से शुरू हुआ यह 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अंत्योदय के लक्ष्य को साकार किया है।
26 May 2026 07:51AM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



