26 Jun 2021

Generic placeholder image

रायपुर। धोखाधडी के मामले में फरार आरोपी बीजेपी नेता मनीष सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजधानी के गोल बाजार थाना क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि बीजेपी नेता मनीष सोनी पर 2020 में अलग-अलग लोगों से काम दिलाने के नाम पर पैसे ठगी करने का आरोप है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद बीजेपी नेता फरार हो गया था।गोल बाजार थाने में 420 का अपराध दर्ज कर लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार आरोपी बीजेपी नेता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से 32 लाख रुपए की वसूली की है।इस मामले में पुलिस और खुलासा करेगी। भाजपा नेता गिरफ्तार, लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा

26 Jun 2021 08:54AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय रेलवे ने आज मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस विशेष ट्रेन सेवाओं को एक विस्टाडोम कोच के साथ बहाल कर दिया। अधिकारियों ने एक विस्टाडोम कोच जोड़ने का फैसला किया ताकि ट्रेन में यात्रा करने वाले रेल यात्री मुंबई-गोवा मार्ग में पश्चिमी घाट के दृश्यों का आनंद ले सकें।
रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "वातानुकूलित कोच में छत पर कांच के पैनल और बड़ी खिड़कियां हैं। सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।" कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा, "विस्टाडोम कोच मुंबई-पुणे मार्ग पर घाटी, नदी, झरने और बहुत कुछ के निर्बाध दृश्य पेश करेगा।  आज से विस्टाडोम कोच के साथ चलेगी मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस

26 Jun 2021 07:29AM,
by: Babuaa Desk