26 Nov 2023
चुनाव आयोग ने मॉडल कोड का उल्लंघन करते हुए सरकारी संस्थान टी-वर्क्स में बेरोजगार युवाओं के एक समूह के साथ बैठक करने के लिए तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के स्टार प्रचारक के. टी. रामाराव को कारण बताओ नोटिस दिया है। तेलंगाना : केटीआर को चुनाव आयोग का नोटिस
26 Nov 2023 05:42AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव अपनी छवि बचाने के लिए कर्नाटक चुनाव से दूर रहे क्योंकि सभी सर्वेक्षणों में कांग्रेस की भारी जीत दिखाई गई थी। “हालांकि, केसीआर ने जद (एस) को हर रूप में पूरा समर्थन दिया। केसीआर केवल अपनी छवि खराब होने के डर से दूर रहे क्योंकि कांग्रेस मजबूती से वापसी कर रही थी, ”उन्होंने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा।
26 Nov 2023 05:42AM,by: Babuaa Desk
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में "सैनिकों के मारे जाने" के दौरान तेजस में उड़ान भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। ओवैसी का हमला पीएम मोदी द्वारा बेंगलुरु में स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित तेजस ट्विन सीट लाइट कॉम्बैट फाइटर विमान में उड़ान भरने के बाद आया।
26 Nov 2023 05:42AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केरल की वामपंथी सरकार के इन आरोपों को खारिज किया कि राज्य को धन आवंटन में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार बिना देरी किए केरल को आवश्यक धनराशि तुरंत भेजती है। विभिन्न श्रेणियों के तहत धन जारी नहीं करने के वामपंथी सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में राज्य सरकार की विफलता के कारण यह धन जारी नहीं किया जा सका। सीतारमण ने केरल की उपेक्षा के दावों को किया खारिज
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
केरल के कोच्चि में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई तो वहीं, कई छात्र घायल हो गए हैं। मृतकों में दो छात्राएं भी शामिल हैं, तो वहीं दो छात्राओं की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलों को कलमाशेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां अभी तक 46 स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है।
26 Nov 2023 02:55AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









