27 Feb 2021
रायपुर : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में चर्चा करते हुए राज्य के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों में जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से प्राधिकार सुनिश्चित कराने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मण्डल के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत नगरीय निकायों से जनित घरेलू दूषित जल के उपचार के लिए संयंत्र स्थापना की प्रगति के संबंध में मौका निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। इसमें प्रगति के संबंध में जानकारी दस दिवस के भीतर हर हालत में उपलब्ध कराने कहा गया है।
27 Feb 2021 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपूर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के गृह ग्राम सिरसिदा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय माधव सिंह के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित इस अंचल के विकास में धु्रव के योगदान की सराहना की। उन्हांेने कहा कि ध्रुव ने किसानों, मजदूरों और आदिवासी की आवाज हमेशा बुलंद की और उनके विकास और कल्याण के लिए हमेशा योगदान दिया।
27 Feb 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तृतीय वाहनी के जवानों ने बलौदाबाजार के पलारी नगर स्थित बालसमुंद तालाब में बाढ़ में फंसे लोगांे को बचाकर सफल मॉकड्रिल किया। एनडीआरएफ की टीम ने डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बाढ़ से घिरे टापू में से गाँव वालों को बचाया गया। साथ ही इसी दौरान कुछ व्यक्ति बाढ़ के हालातों में खुद से नाव बनाकर नदी पार कर रहे थे तो अचानक नाव पलट जाती है तो एनडीआरएफ के गोताखोरों ने नाव में उपस्थित लोगों को तत्काल रिस्पॉन्स डूबने से बचाया। इस दौरान कंट्रोल रूम बलौदाबाजार को खबर मिली कि पलारी में बाढ़ आने से बालसमुंद जलाशय के बीच में स्थित द्वीप में कुछ लोग फंसे हुए हैं जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे एवं रेस्क्यू कर गाँव के लोगों को बचाया। वही एक व्यक्ति को भी पानी में डूबने से बचाया जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उक्त रेस्क्यू ओडिशा से आये एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट धनंजय कुमार की निगरानी में किया गया। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर आपदा मोचन दल ने किया सफल मॉकड्रिल
27 Feb 2021 12:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्हांेने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, सभी जिले राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इन समारोहों में तीन हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। रायपुर के समारोह में 233 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
27 Feb 2021 11:23AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









