27 Jun 2026

Generic placeholder image

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित हेराफेरी (चोरी) के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंदिर के चंदे में करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये के गबन के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT की शुरुआती रिपोर्ट आने और इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIRर दर्ज कर कुछ गिरफ्तारियां होने के बाद, बढ़ते दबाव के बीच इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद छोड़ने का फैसला किया। राम मंदिर चंदा विवाद : चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफ़ा दिया

27 Jun 2026 12:04PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने उत्तराखंड के असामाजिक तत्व द्वारा सिख समुदाय को 'जून 1984' दोहराने की कथित धमकी दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया है। इस आपत्तिजनक बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए सिख संगठन ने उत्तराखंड सरकार से ऐसे 'विघटनकारी तत्वों' के खिलाफ तत्काल और सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। अकाल तख्त के जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि ऐसे नफरती बयान देश की शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए एक गंभीर खतरा हैं, इसलिए प्रशासन को इन्हें कड़ाई से नियंत्रित करना चाहिए और सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

27 Jun 2026 12:03PM,
by: Babuaa Desk