27 Jul 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि भूमि स्वामी के मालिकाना हक को किरायेदार चुनौती नहीं दे सकता। इसके लिए एग्रीमेंट का होना भी आवश्यक नहीं है। सदरबाजार बिलासपुर की एक दुकान को कृष्ण बिहारी मिश्रा ने 42 वर्ष पहले किराये पर दिया था। इस समय इसमें मां शीतला ज्वेलर्स दुकान संचालित हो रही है। इसका किराया कृष्ण बिहारी मिश्रा को मिलता था, जो उनकी मृत्यु के बाद रविकांत मिश्रा को दिया जाता रहा। भू-स्वामी ने दुकान को खाली करने के लिए कहा और दुकान संचालक को रेंट कंट्रोल एक्ट 2011 के तहत नोटिस दिया। किरायेदार के मना करने पर वे रेंट कंट्रोल अथॉरिटी गए और दुकान खाली कराने के लिए 15 दिसंबर 2014 को आवेदन लगाया। दुकान संचालक श्रवण कुमार सर्राफ ने अधिकरण के समक्ष कहा कि उन्होंने दुकान का किराया देने में कोई चूक नहीं की है। इसे अधिक किराये में देने के लिए खाली कराया जा रहा है। दुकान मालिक के हक़ में सुनाया ये फैसला - हाईकोर्ट

27 Jul 2022 07:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने पर्चे फेंकेहैं.साथ ही सरण्डी के बाजारपारा की सड़क पर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी स्मृति सप्ताह मनाने की बात लिखी है. सरण्डी में भारी मात्रा में नक्सली पर्चे मिलने के बाद इलाके में सर्च अभियान भी तेज कर दिया गया है. बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक अपने मारे गए साथियों की याद में शहीदी सप्ताह मनाते हैं. नक्सलियों के शहीदी सप्ताह मनाने के एलान को देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने भी सर्च अभियान तेज कर रखा है. ताकि शहीदी सप्ताह में नक्सली अपनी किसी भी तरह की नापाक हरकतों में कामयाब ना हो सके. कांकेर में तीसरी बार विधायक अनूप नाग को नक्सली धमकी

27 Jul 2022 06:44AM,
by: Imran Khan