27 Aug 2022
दुबई में अब तक के सबसे महंगे घर का सौदा सुर्खियों में है. इस घर की कीमत लगभग 8 करोड़ डॉलर (640 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर का ख़रीदार रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बताया जा रहा है. मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन हैं. दुबई के सबसे महंगे घर के ख़रीदार क्या मुकेश अंबानी हैं?
27 Aug 2022 08:06AM,by: Imran Khan
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुलाम नबी आजाद के पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने आजाद का नाम या उनके पार्टी छोड़ने का जिक्र नहीं किया है. अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि दो साल पहले, हम में से 23 ने सोनिया गांधी को लिखा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई. अगर कांग्रेस और भारत एक जैसे सोचते थे, तो लगता है कि दोनों में से किसी एक ने अलग तरह से सोचना शुरू कर दिया है.
27 Aug 2022 07:40AM,by: Imran Khan
रायपुर। तीन दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पोरा त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। बहन- बेटियां तीजा का त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके का रुख कर रही हैं। माता, बहनों- बेटियों के स्वागत के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। पूरे प्रदेश से माताएं बहनें तीजा का उत्सव मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में एकत्र हो रही हैं। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का घर तिजहारिनों का मायका बन गया है। तीज त्योहार के मौके पर मायके आने वाली बहन- बेटियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की जो मुस्कान नजर आती है वही मुस्कान यहां हर महिला के चेहरे पर नजर आ रही है।
27 Aug 2022 07:37AM,by: Imran Khan
तीजा-पोरा तिहार के लिए पूरे मुख्यमंत्री निवास की पारम्परिक रूप में भव्य सजावट की गई है। मुख्य मंडप में प्रवेश के तीन द्वार बनाए गए हैं। मुख्य द्वार को पोरा पर्व के प्रतीक पारंपरिक नांदिया बैला से सजाया गया है। मुख्य द्वार के सामने पारम्परिक झूले- रईचुल, बैलगाड़ी, बस्तर जनजातीय आर्ट और छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। मध्य द्वार को पोरा पर्व से जुड़े पारम्परिक बर्तनों से बनाया गया है। मध्य और तीसरे द्वार के बीच की गैलरी को रंग-बिरंगे मटकों और रंगीन टोकनी के द्वारा आकर्षक कलेवर दिया गया है। तीसरे द्वार की सजावट पर सरगुजा अंचल की संस्कृति की छाप है। साज सज्जा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
27 Aug 2022 07:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









