27 Dec 2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के राज्य अतिथि गृह पहुना में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के 04 वीर बालक-बालिकाओं को उनके साहसिक व वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा के अमर ज्योति जाहिरे, महासमुंद की छाया विश्वकर्मा, धमतरी की जानवी राजपूत और धमतरी के भामेश्वरी निर्मलकर को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की और राज्य शासन की ओर से चारों वीर बालक-बालिका को 50-50 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 09 जनवरी 2022 को, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों-साहिबजादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
27 Dec 2023 06:15AM,by: Tikendra Sinha
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चेन्नई के एन्नोर में एक उर्वरक विनिर्माण इकाई से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 26 दिसंबर की रात करीब 11.45 बजे की है l प्लांट से गैस रिसाव के बाद पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल गई जिससे बेचैनी फैल गई l
27 Dec 2023 06:02AM,by: Babuaa Desk
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, 27-31 दिसंबर के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है; 27-29 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और आज यानी 27 दिसंबर को उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में।
27 Dec 2023 02:44AM,by: Babuaa Desk
बीजेपी नेता अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया गया है। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र के जरिए दी है। बता दें कि अनुपम हाजरा अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीजेपी नेता अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया गया
27 Dec 2023 12:41AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने 'अग्निपथ' योजना की आड़ में 2019-21 के दौरान सेना एवं वायुसेना में स्थायी भर्ती के लिए संचालित प्रक्रिया को रद्द करके अनगिनत युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है। राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर फिर उठाए सवाल
27 Dec 2023 12:40AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






