28 Mar 2024
लोकसभा 2024 चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि सभी 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 27 मार्च थी, बिहार को छोड़कर, जहां त्योहार के कारण यह 28 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच आज 28 मार्च को होगी, बिहार को छोड़कर, जहां यह 30 मार्च को निर्धारित है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च है, जबकि बिहार के लिए यह 2 अप्रैल है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी
28 Mar 2024 06:17AM,by: Babuaa Desk
लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा । द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना आज होगी जारी
28 Mar 2024 06:16AM,by: Tikendra Sinha
राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना नही करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे। अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
28 Mar 2024 06:16AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय एजेंसी ईडी ने अब गोवा आम आदमी पार्टी के नेताओं को समन भेजा है.गोवा AAP के अध्यक्ष अमित पालेकर को भी एजेंसी ने समन भेजा है, जिन्हें एजेंसी की दिल्ली ऑफिस में कल पेश होना है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी की हिरासत में हैं।
28 Mar 2024 02:16AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






