28 Nov 2020
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि श्री मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही।
28 Nov 2020 11:53AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और दिवंगत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को महमूद चौधरी से सगाई की। उन्होंने कहा, "बहुत भावुक और भावनात्मक दिन। सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हूं।" बख्तावर के भाई बिलावल भुट्टो-जरदारी, जिन्होंने इस सप्ताह के शुरू में कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था, ने भी वीडियो के माध्यम से मेहमानों का स्वागत किया।
28 Nov 2020 10:55AM,by: Ashna Ali
गरियाबंद : पुलिस अधीक्षक ने 7 टीआई और 3 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है। सभी थानों को अपराधों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों डीजीपी ने दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। पूरे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। इस जिले में टीआई और सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला, देखें सूची
28 Nov 2020 08:50AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की आधी अधूरी तैयारी प्रदेशभर में टोकन को लेकर अव्यवस्था पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के बीच एक महीने विलंब व अव्यवस्था के साथ धान खरीदी की तैयारी को लेकर रोष हैं। अपने आपको किसान हितैषी बता कर अपने मुह मिया मिट्ठू वाली प्रदेश सरकार द्वारा एक महीने विलंब से धान खरीदी करना प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा पहले ही उजागर कर चुका हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों से मिल रही अव्यवस्था की खबरें इस बात को प्रमाणित भी करती हैं कि कांग्रेस के नेता और कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी तो हैं ही साथ ही किसान पुत्र होने का ढोल पीटने वाले नेताओं को प्रदेश के किसानों की, उनके उपज की और धान खरीदी की रत्तीभर भी चिंता नहीं हैं।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत आज सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां वह जायडस बायोटेक पार्क पहुंचे, यहां उन्होंने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी की तैयारियों का जायजा लिया।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








