29 Feb 2024
प्रदेश की सरकार ने वकीलों का एक पैनल नियुक्त किया है। इस पैनल में दो नहीं बल्कि पूरे 79 अधिवक्ता हैं। राज्य शासन ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में ये वकील नियुक्ति किए हैं। प्रदेश सरकार के विधि विधाई कार्य विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने वकीलों का पैनल किया नियुक्त..
29 Feb 2024 12:22PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ के मशहूर रंगकर्मी हेमंत वैष्णव का आज (29 फरवरी) सुबह 10 बजे निधन हो गया । लंबे समय वे डेंगू की बीमारी से जूझ रहे थे। हेमंत वैष्णव प्रसिद्ध नाटक 'राजा फोकलवा' के नायक रहे। उन्होंने हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में कई नाटक भी लिखे। रायपुर में 42 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मशहूर रंगकर्मी हेमंत वैष्णव का रायपुर में निधन ..
29 Feb 2024 12:22PM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य के 3 जिलों के 4 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसके लिए आदेश कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक विजय राज सिंह चौहान को डोंगरगढ़ नगर, माडवी देवा को दोरनापाल, उग्रसेन साहू को सरिया का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
29 Feb 2024 12:22PM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है. वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे. कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं. कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है. अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे. फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा.
29 Feb 2024 12:21PM,by: Vinay Jha
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में नक्सली मुठभेड़ में 3 ग्रामीणों की हुई मौत की जांच अब कांग्रेस पार्टी भी करेगी। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति घटनास्थल पर जाएगी और वहां की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी.
29 Feb 2024 09:35AM,by: Vinay Jha
अंबिकापुर में बीजेपी विधायक राजेश अग्रवाल के भाई के लखनपुर थाना के प्रभारी थानेदार DSP शुभम तिवारी को धमकाने की घटना को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सिंहदेव ने वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये देखकर दुख हुआ की प्रशासन की व्यवस्था कुछ लोग अपने हाथ में लेना चाहते हैं।
29 Feb 2024 09:35AM,by: Vinay Jha
जिले में राखड़ माफियाओं का कहर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. मोटी कमाई की लालच में ये राखड़ के सौदागर रोजाना सैकड़ों ट्रक राखड़ जिला मुख्यालय के आसपास डाल रहे हैं. भारी मात्रा में राखड़ के डाले जाने से आसपास का वातावरण जहरीला तो हो ही रहा है. साथ ही सैकड़ों एकड़ जमीन बंजर हो चुकी है. राखड़ माफियाओं की मनमानी, सत्ती जिला प्रशासन शांत...
29 Feb 2024 09:35AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








