29 Jun 2021
जिले में कोविड 19 के प्रकरणों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने सार्वजनिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों में छूट दी है। उन्होंने जिले की सभी पार्क, पर्यटन स्थल, कोचिंग/ट्यूशन संस्थान को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी है। इसी तरह सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, हैण्ड सैनिटाइजेशन इत्यादि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए, जिले के सभी सिनेमा हॉल, थिएटर खोलने की अनुमति दी गई है।
29 Jun 2021 11:29AM,by: Vikash Kumar
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के एक लाख के जुर्माना लगाने के आदेश को बदलने से साफ इनकार कर दिया। यहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप ने कोरोना का हवाला देकर सभी निर्माण प्रोजेक्ट पर रोक की मांग नहीं की। आपकी मंशा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला एकदम सही है।
29 Jun 2021 11:29AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह में कोरोना टीके की कम से कम एक करोड़ डोज उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना वैक्सीन की मात्र 9,98,810 डोज शेष बची हैं जो केवल 3 दिन के लिए ही पर्याप्त हैं। राज्य द्वारा बार-बार माँग किए जाने पर भी छत्तीसगढ़ को पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ को कोरोना टीके उपलब्ध कराए जाने के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तत्काल निर्देशित करने का भी अनुरोध किया है।
29 Jun 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
ट्विटर पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और ट्विटर की इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी पर केस दर्ज किया गया है।यह एफ़आईआर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेंद्र कुमार ने मिडिया को बताया कि केस खुर्जा कोतवाली में दर्ज करवाया गया है। उनके मुताबिक, माहेश्वरी पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में दी गई तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रवीण भाटी की तहरीर पर बुलंदशहर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज किया है। प्रवीण भाटी का आरोप है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्विटर ने जानबूझकर कर भारत के मानचित्र से छेड़छाड़ की है। मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण भाटी के मुताबिक, "सोमवार दोपहर जब वो ट्विटर चला रहे थे तब उन्हें ये मानचित्र दिखा." प्रवीण भाटी ने तहरीर देते हुए देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है.
29 Jun 2021 10:52AM,by: Imran Khan
"करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में कटरीना कैफ पहुंची थीं। इस शो के दौरान कटरीना ने बताया था कि फिल्म 'तीस मार खान' के गाने 'शीला की जवानी' की शूटिंग के दौरान वह अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं मगर अक्षय कुमार ने इसके लिए मना कर दिया था। अक्षय के बाद कटरीना अर्जुन कपूर को भी अपना राखी भाई बनाना चाहती थीं।"
29 Jun 2021 10:46AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





