30 Apr 2024
कर्नाटक में एक दूल्हा उस समय मुसीबत में पड़ गया जब उसने अपनी शादी के कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने अपने कार्ड पर टैगलाइन का इस्तेमाल किया, "जो सबसे अच्छा उपहार आप जोड़े को देंगे, वह है मोदी को एक बार फिर से पीएम के रूप में चुनना।" 2024 में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच, दक्षिण के पुत्तूर तालुक में उप्पिनंगडी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
30 Apr 2024 08:01AM,by: Babuaa Desk
एस्ट्राजेनेका ने यूके HC में दिए गए अपने अदालती दस्तावेजों में पहली बार माना कि TTS सिंड्रोम शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनती है। इसके चलते व्यक्ति में ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट होने की आशंकाएं बढ़ जाती है। कोविशील्ड लगवाने वालों को हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
30 Apr 2024 07:52AM,by: Tikendra Sinha
जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा सांसद और कर्नाटक के हासन संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को अश्लील वीडियो मामले में शामिल होने के विवाद के बीच पार्टी से निलंबित कर दिया गया। “पार्टी पहले ही एसआईटी जांच का स्वागत कर चुकी है जिसका आदेश राज्य सरकार ने दिया है। बैठक में हमने जांच का पूरा समर्थन करने का फैसला किया. चूंकि आरोप है कि महिलाओं के प्रति अनादर किया गया है, इसलिए हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा से उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश की है, ”जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता जीटी देवेगौड़ा ने कहा। जद (एस) ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित किया
30 Apr 2024 07:42AM,by: Babuaa Desk
अंजिक्या रहाणे का नाम हम सभी ने सुना है, वे कापी बुक स्टाइल के ऐसे खिलाड़ी है जिन्हे भारतीय टी 20 टीम में केवल 20मैच खेलने को मिले ।क्यों?क्योंकि वे बॉल को उठाकर मारने में सक्षम नहीं थे। यही रहाणे आईपीएल के एक मैच में 5छक्के जड़ दिए। आप इस घटना से अंदाज लगा सकते है कि आईपीएल का मतलब अब सिर्फ छक्का लगाकर तेजी से रन बनाना ही हो गया है। छक्के पे छक्का....
30 Apr 2024 06:57AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली सरकार को गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तोड़ने के आरोप पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट मंत्री आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया । अरविंद केजरीवाल, आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज
30 Apr 2024 06:53AM,by: Babuaa Desk
लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव सभा करने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे सबसे पहले रायपुर पहुंचेंगे, उसके बाद जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो जाएंगे। खड़गे आज तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खडगे आज छत्तीसगढ़ में
30 Apr 2024 06:10AM,by: Tikendra Sinha
उच्च न्यायिक सेवा अधिकारी बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। वे हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर थे। उच्च न्यायिक सेवा के आलोक कुमार (सीनियर) को रजिस्ट्रार विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हाईकोर्ट को मिला नया रजिस्ट्रार जनरल
30 Apr 2024 06:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









