30 May 2021
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है।खबर है कि जिस हेलीकाप्टर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जिस धरसेड़ी गांव गए थे।वापसी के दौरान उसका शीशा क्रैक हो गया।हालांकि इस घटना में किसी को चोट लगने की खबर नहीं मिली है। इस घटना के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।
30 May 2021 12:51PM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल के दौरान सूरजपुर जिले के शिक्षा विभाग मे पदस्थ आठ शिक्षक कोरोना काल के दौरान छात्रो को शिक्षा देने कि जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। शासन के निर्देश से जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इन शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ती का प्रमाण पत्र सौंपा साथ ही मृतक शिक्षको को श्रद्धांजली दी ।
30 May 2021 12:14PM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी को लेकर राज्य सरकार चिंता में फसी है। डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में वैक्शिनेशन कार्य वैक्शिन खत्म होने के कारण रूक गया था। रविवार को केन्द्र सरकार द्वारा एक लाख 30 हजार 410 वैक्सीन की खेप पहुंचते ही सोमवार से टीकाकरण का रूका अभियान पुन: प्रारंभ होगा।
30 May 2021 12:14PM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी के दौरान संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को चार राष्ट्रीय स्तर के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन सभी नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। आइए हम आपको जानकारी देते हैं इन महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की...
30 May 2021 11:45AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 680 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। WCR की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर आदि के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 5 अप्रैल, 2021 को है। ऐसे में जो भी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़कर करके आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार आधिकारिक साइट mponline.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
30 May 2021 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
दंतेवाड़ा कांग्रेस विधायक देवती कर्मा कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उनका कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही देवती कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा की कोरोना से मौत हो गई. देवती कर्मा पुत्र वियोग से उबर भी नहीं पाई हैं कि अब वह खुद कोरोना के चपेट में आ गई हैं।
30 May 2021 10:54AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








