30 Jul 2022
हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार सख्ती करने जा रही है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसको लेकर सरकार कार्यालय में अधिकारियों (एचओडी) की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। अगर कोई कर्मचारी और व्यक्ति बिना मास्क पाया जाता है तो अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। सरकार की मानना है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए हैं। इसलिए मामलों में इजाफा हो रहा है। हिमाचल में कोरोना को लेकर सख्ती करने की तैयारी
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान ने आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए सारा जोर नशा तस्करी पर लगा दिया है। अफगानिस्तान से हेरोइन लेकर जम्मू कश्मीर भेजी जा रही है। इसके लिए नशा तस्करों से मोटी रकम लेकर आतंकियों के लिए पैसा जमा किया जा रहा है। हजारों करोड़ रुपये की हेरोइन पिछले ढाई साल में पकड़ी गई है। जो इस बात का सबूत है कि किस कदर पाकिस्तान आतंकियों के लिए नशा तस्करी से जुटा रहा है। इसके लिए ड्रोन और सुरंगों तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
सूत्रों का कहना है कि नशा तस्करी के लिए पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने तीन समूह बनाए हैं। इनमें मनशेरा, मुज्जफराबाद और कोटली शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर आतंकी संगठन लश्कर ए ताईबा, जैश ए मोहम्मद, अल बदर और हरकत उल मुजाहिदीन के शिविर हैं। पीओके में आतंकियों के तीन समूह सक्रिय
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी से जैसे पहले नशा तस्करी होती थी, अब वैसे नहीं हो पा रही। इसलिए आतंकी संगठन अब ड्रोन के जरिए नशा भेज रहे हैं। इससे बड़े स्तर पर पैसा जमा कर आतंकियों तक पहुंचाया जा रहा है। पाकिस्तान कंगाल है और आतंकियों के लिए देने को पैसे नहीं है। इसलिए अब नशा तस्करों के जरिए पैसा जुटाया जा रहा है। पाकिस्तान कंगाल, इसलिए कर रहा ऐसा
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में पहले दिन भारत की शुरुआत शानदार रही। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा अगरे दौर में पहुंचे। वहीं, तैराक श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में धमाकेदार आगाज किया। वहीं, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की।
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) ने खुलासा किया है कि दुनियाभर की सरकारें उससे यूजर खातों से सामग्री हटाने या उनके निजी विवरणों की जासूसी के लिए कह रही हैं। कंपनी ने कहा, उसने गत 6 वर्ष, 6 माह की अवधि में स्थानीय, राज्य व राष्ट्रीय सरकारों की 60,000 मांगों पर कार्रवाई की है।
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









