30 Nov 2021
राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष के 12 सांसदों का निलंबन वापस लेने की अपील को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभापति को कार्रवाई करने का अधिकार है और वह कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र का कड़वा अनुभव हमें आज भी याद है। उधर, एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सांसदों पर की कई कार्रवाई का मुद्दा पिछले सत्र का है, तो इस पर अब निर्णय कैसे लिया जा सकता है। शीतकालीन सत्र: सांसदों का निलंबन रद्द करने की अपील खारिज
30 Nov 2021 06:37AM,by: Naveen kumar sahu
आज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला। सोमवार को कारोबार बद होने पर सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी लाल निशान पर खुला
30 Nov 2021 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के शरद पवार से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह एक दिसंबर यानी बुधवार को मुंबई के कुछ बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर सकतीं हैं। ममता बनर्जी की तीन दिवसीय मुंबई दौरा आज से
30 Nov 2021 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
शीतकालीन सत्र के दौरान 12 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। दरअसल, सदन की ओर से कहा गया था कि अगर सांसद सार्वजनिक तौर पर माफी मांग लेते हैं तो उनका निलंबन वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।
30 Nov 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था, थोड़ी सी किस्मत के साथ भारत के पक्ष में जा सकता था। उन्होंने कहा, "हमने पांचवें दिन भी काफी संयम दिखाया। पिच उम्मीद से "निचली और धीमी" थी। पिच पर हमने काफी संयम दिखाया : द्रविड़
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने मुंबई के एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी को 13.4 लाख रुपये की चरस और मेफेड्रोन (एमडी) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चांदनी चौक के पास एक कार को रोका और दंपति और उनकी छह साल की बेटी को कार के अंदर पाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दंपति के पास से कुल 562.07 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

