31 May 2024

Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय सहित उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें साझा की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत 2047 बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने की रणनीति बनाई गई है। 

31 May 2024 09:54AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 विधान सभा बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह द्वारा विधायको की मांग पर 216करोड़ रुपए के राशन सामग्री घोटाले की जांच के लिए विधान सभा के सदस्यो की समिति से जांच कराए जाने की घोषणा की थी। 29मई 2024को  पीडीएस में संचालित राशन दुकानों की जांच के घोटाले की जांच के लिए पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले की सभापतित्व में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।
 पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले के अलावा  विधायक विक्रम उसेंडी,राजेश मूणत,लखेश्वर बघेल और  श्रीमती संगीता सिन्हा समिति में सदस्य होंगे।
 कांग्रेस शासन काल में राज्य के तेरह हजार राशन दुकानों को महीने के कोटे से तीन चार गुना ज्यादा राशन सामग्री देकर  राशन घोटाले किए जाने संबंधी मामला पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने उठाया था।केंद्र सरकार को पत्र लिख कर घोटाले की जांच ईडी से करवाने की मांग की थी।
 राशन घोटाले में खाद्य संचालनालय के अधिकारियो की भूमिका को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत  लगातार आरोप लगाते रहे है। राशन घोटाले के जांच के लिए विधान सभा समिति गठित

31 May 2024 09:42AM,
by: Tikendra Sinha