31 Oct 2021
करीब 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 को एक बार फिर से चालू कर दिया गया है। रविवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी कि टर्मिनल-1 को फिर से खोल दिया गया है। यह बीते 18 महीनों से बंद था। अब यहां से विमानों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।
31 Oct 2021 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। 24 अक्तूबर को खेले गए मैच में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। उस हार के बाद विराट कोहली एंड कंपनी के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर भारत को सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रखना तो यह मैच टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा। वहीं, आंकड़ों की बात की जाए तो कीवी टीम का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी है। लेकिन विराट कोहली भारत को यह मैच जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस मैच को देखते हुए पाकिस्तान के पू्र्व कप्तान वसीम अकरम ने टीम इंडिया को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत एक हफ्ते बाद मैच खेलेगा उसके लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।
31 Oct 2021 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। मोदी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए जिसने जीवन का हर पल समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। सरदार पटेल जी सिर्फ इतिहास में ही नहीं बल्कि हम देशवासियों के हृदय में भी हैं। मोदी ने कहा कि एकजुट रहेंगे, तभी आगे बढ़ पाएंगे। देशहित की चिंता करना, हम सभी की जिम्मेदारी है।
31 Oct 2021 12:03PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



