जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के खोखर में संचालित आत्मानंद हिंदी मीडियम के छात्र प्राचार्य की मनमानी से परेशान है. स्कूल में एडमिशन से लेकर अब तक प्राचार्य द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना की शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. अधिकारियो से की मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने तत्काल आत्मानंद हिंदी स्कूल पहुंच कर शिक्षक, छात्र और प्राचार्य से पूछताछ की. रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप कर आवश्यक कारवाई का भरोसा दिया.
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना पामगढ़ थाना इलाके की है। स्थानीय लोगों ने जब लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। आसपास के लोगों के बयान पुलिस ने लिए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ले रही है।
21 Aug 2022 07:13AM,by: Imran Khan
जांजगीर चांपा जिले के नैला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली है. स्कूल ड्रेस में उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. नैला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बच्चे की इस तरह आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. जांजगीर में सातवीं क्लास के छात्र ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप
21 Aug 2022 01:05AM,by: Imran Khan
दोपहर को हुई बारिश के बाद जिले के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. अकलतरा तहसील में आकाशीय बिजली ने क्षेत्र के तीन अलग अलग ग्राम पंचायत के 4 लोगों और चांपा तहसील में सिवनी गांव के 3 लोगों को अपनी चपेट में लिया है. दोनों तहसील में हुए हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हुई है, मृतकों में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं. वहीं 3 घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जांजगीर चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की मौत
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
जांजगीर-चाम्पा जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग विकासखण्डों और अलग-अलग स्कूलों में लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा न सिर्फ विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं, वे अनुपस्थिति या विलंब से आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दे रहे हैं। इसके साथ ही कलेक्टर सिन्हा शिक्षकों को उनका कर्तव्य और विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व भी बता रहे हैं। कलेक्टर सिन्हा कई स्कूलों में शिक्षक की भूमिका में आकर बहुत आत्मीयता के साथ जिले के विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनकी इस प्रेरणा का असर कलेक्टर के स्कूल में आते ही दिखने भी लगा है। ऐसे ही बलौदा ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावलपुर में जब कलेक्टर वहाँ शिक्षकों की उपस्थिति की जांच के बाद क्लास में पहुंचे तो कई विद्यार्थियों को शायद कलेक्टर के सवाल का इंतजार था। इस बीच कलेक्टर ने भी कुछ विद्यार्थियों को कठिन सा लगने वाले विषय संस्कृत का कोई श्लोक सुनाने कहा।
04 Aug 2022 08:48AM,by: Imran Khan
जांजगीर चांपा: शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने यहाँ आते ही बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया था। आज सोमवार को उनके निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी और एसडीएम जांजगीर नंदिनी कमलेश साहू, पामगढ़ बी एस मरकाम, तहसीलदार डभरा, चाम्पा, शिवरीनारायण, सक्ती ने शासकीय कार्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किया तो अनेक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर भी दफ्तर नहीं पहुँचे थे। कुल 101 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सभी को नोटिस जारी कर वेतन काटने की कार्यवाही की जा रही है।
19 Jul 2022 07:17AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में लोगों ने एक हत्यारोपी को बुधवार रात सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। लोागें ने उस पर लाठी-डंडे और तलवार से हमला किया। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला आदतन अपराधी था और लेनदेन के विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। हत्या के आरोपी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मार दिया....
14 Jul 2022 08:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









