बलरामपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जहां अच्छे कार्यो के लिए अधिकारियों की सराहना की, वहीं अपने-अपने काम में मुस्तैद रहने की हिदायत भी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीबों के लिए छोटी-छोटी बाते काफी मायने रखती हैं। एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि राशनकार्ड नही बनने के कारण एक महिला दो साल से नगद में राशन खरीद रही थी। उसकी यह समस्या समीक्षा के दौरान संज्ञान में क्यों नही ली गई। राज्य सरकार की विकास की अवधारणा के केन्द्र में सबसे गरीब व्यक्ति है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिले। अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी : सीएम भूपेश बघेल

05 May 2022 09:42AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी उमेश राम पिता राम साय राम ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी कि कर्रा में ठरकी चौक के पास मसीह टोप्पो के घर के पीछे मनराज कुजूर के खलिहान में आशीष टोप्पो पिता मसीह टोप्पो उम्र 30 वर्ष की रक्त रंजीत लाश पड़ी है एवं उसके शरीर पर चोट के निशान है। सूचना पर पहुँची राजपुर पुलिस ने शव को पंचनामा पश्चात मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। गांव में मिला ग्रामीण का शव, गांव में पसरा सन्नाटा

03 May 2021 09:57AM,
by: Vikash Kumar