बलौदाबाजार

Generic placeholder image

बलौदाबाजार: तहसील कार्यालय बलौदाबाजार के परिसर में काम करने वाले दो स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निलंबित वेंडरों रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे का नाम शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। इन स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा रकम वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं। इस मामलें पर कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेन्डर बेचने का प्रयास करे तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के मोबाईल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है। इस मामलें पर स्टाम्प वेन्डरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने आज से तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिये हैं। बलौदाबाजार: दो स्टाम्प वेंडरों का निलंबित किया लाइसेंस

12 Jul 2021 07:47AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

बलौदाबाजार / शहरों एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण दिखतें अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर अब उन्हें घर बैठे ही मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी जायेगी। समय पर दवाई मिल जाने से मरीजों की स्थिती गंभीर नही होगी। जांच के पहले ही दवाइयां लक्षण वाले व्यक्तियों को देनें के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी हो चुका हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के मितानिनों को कोरोना संक्रमण की दवाइयां का पैकेट वितरण  भी कर दिया हैं। शहर एवं ग्रामीण अंचलों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद भी कई लोग कोरोना जांच नही कराते है एवं झोलाछाप, अपंजीकृत डॉक्टरों के सम्पर्क में आकर अनाप शनाप दवाइयों का सेवन कर संक्रमण को बढ़ाने के बाद गंभीर हालत में ऐसे लोग अस्पताल पहुँचते है, जो परिवार और अन्य लोगों में संक्रमण फैला चुके होते है। क्योंकि इन लोगों को समय पर कोरोना की दवाइयां नही मिलने के कारण यह स्थिती बनती है। जिसके लापरवाही के चलते अनके लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी हैं। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज राज्य शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देतें हुए प्रत्येक घर तक मितानिनों के माध्यम से प्रोफाइलेक्टिक दवाइयों को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला के सभी मेडिकल अधिकारियों, मितानिनों एवं एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को निर्देश जारी कर दी गयी है।
कलेक्टर ने की अपील कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी जिला वासियों से अपील की है की कोरोना के लक्षण दिखने अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर वह मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते है। वही मितानिनों और एएनएम के पास दवाइयां नही मिलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर दवाई प्राप्त कर सकतें हैं। इसके साथ ही 45  वर्ष से अधिक उम्र के लोग अनिवार्य रूप से टीकाकारण कराये। कोरोना वैक्सीन का टीकाकारण सम्बंधित अपवाहों एवं भ्रांतियों से बचें। टीकाकरण कोरोना से बचाव के कवच के समान है। अंत आप सभी पात्रधारी अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी वैक्सिन सेंटर में जाकर टीका अवश्य लगवाएं। मितानिनों से अब घर बैठे मिलेंगी कोरोना की निःशुल्क दवाइयां

24 Apr 2021 04:15PM,
by: Babuaa Desk