छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत बिलासपुर में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है. जिले में एक बार फिर तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य अमला चिंतित नजर आ रहा है. वही बुलेटिन के मुताबिक कल छग में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 36 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वर्तमान में अब सबसे ज्यादा 127 सक्रिय केस रायगढ़ जिले में है। दूसरे नंबर पर रायपुर जिले में 82, बिलासपुर में 61, दुर्ग में 45, जांजगीर-चांपा में 39, कोरबा में 14 और बलरामपुर व महासमुंद जिले में 12-12 सक्रिय मरीज हैं। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव
30 Dec 2021 01:48AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में ठंड का कहर शुरू हो गया है। रविवार की रात रतनपुर बाइपास रोड में एक बुजुर्ग ठंड से कांप रहा था, जिसे देखकर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखकर CIMS रेफर किया गया, लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने ठंड से उसकी मौत होने की आशंका जताई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कड़ाके की ठंड से बुजुर्ग की मौत
21 Dec 2021 04:07AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव बूथ के अंदर पहुंच गए। इसे लेकर पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और समर्थकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और झूमाझटकी की नौबत आ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिलासपुर विधायक और मेयर बूथ के भीतर पहुंचे तो हुआ हंगामा
20 Dec 2021 05:25PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






