केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

feature-top

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज़ के कार्य को रिकॉर्ड 4 महीनों में पूरा करने पर छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया, "हर सप्ताह परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, ताकि राज्य के विकास में कोई बाधा न आए। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।"


feature-top