- Home
- टॉप न्यूज़
- रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..
रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..
उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रतन टाटा को रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसके बाद उनकी हृदय गति बढ़ी और हालत बिगड़ने लगी।
उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था और बीते देर रात उनकी मृत्यु हो गई। टाटा ग्रुप की ओर से भी रतन टाटा के निधन की पुष्टि की गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा नुकसान है।
वह एक असाधारण व्यक्तित्व थे। मेरे लिए वह मेंटर, गाइड और दोस्त थे। वह मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है।
टाइटन का निधन हो गया। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक लीडरशिप और परोपकार की एक मिसाल थे। उन्होंने व्यापार के अलावा इससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव शिखर पर रहेंगे।
इसके अलावा राजनीति जगत से भी लोगों ने रतन टाटा को याद किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रतन टाटा का निधन अपूरणीय क्षति है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
