सोशल मीडिया पर लिंक्स पर क्लिक करते समय सावधान रहना बेहद जरूरी हो गया है। धोखेबाज मासूम जनता को निशाना बनाने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

feature-top

सोशल मीडिया पर लिंक्स पर क्लिक करते समय सावधान रहना बेहद जरूरी हो गया है। धोखेबाज मासूम जनता को निशाना बनाने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

इसका ताजा उदाहरण एक वायरल मैसेज है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को हर महीने भत्ता देने जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके लिए योजना की भी शुरुआत की गई है। यह खबर फर्जी है। सोशल मीडिया पर एक लिंक के साथ मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने बेरोजगारों के लिए योजना शुरू की है।

PIB की पोस्ट के अनुसार, वायरल मैसेज में कहा जा रहा है, 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना। बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये हर महीने देगी सरकार।' इस वायरल पोस्ट के साथ ही एक लिंक भी शेयर की गई है और रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया है।

संदेश में कहा गया है, 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। अपने मोबाइल से अभी इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।'


feature-top