पीएम मोदी का आभारी है रूस, पुतिन ने जमकर की मोदी की तारीफ..
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता को लेकर उनके आभारी हैं।
यहां मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका देखते हैं, तो उन्होंने मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया और उन्हें (मोदी को) अपना ‘मित्र’ बताया और कहा कि उनका देश इसके लिए आभारी है। पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है।
उन्होंने रूस को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया तथा कहा कि उनका देश विजयी होगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेना दुनिया की सबसे अधिक प्रभावी और उच्च तकनीक वाली सेनाओं में से एक बन गई है और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) “हमारे खिलाफ यह युद्ध लड़ते-लड़ते थक जाएगा।’’ कुछ सप्ताह पहले अपने वक्तव्य में पुतिन ने कहा था कि रूस इस मुद्दे पर भारत, चीन और ब्राजील के संपर्क में है।
यूक्रेन संघर्ष पर पुतिन ने कहा, "रूस इसे शांति से हल करने में रुचि रखता है। हमने वार्ता बंद नहीं की, बल्कि यूक्रेनी पक्ष ने ऐसा किया।" पुतिन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस मुद्दे को उनके साथ होने वाली बातचीत में उठाते हैं और रूस उनके इस चिंता की सराहना करता है।
पुतिन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान हर बार वह इस मामले को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। हम उनके इस प्रयास के लिए आभारी हैं।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
