- Home
- टॉप न्यूज़
- क्या आज इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST घटाने का होगा फैसला?
क्या आज इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST घटाने का होगा फैसला?
देश के लाखों इंश्योरेंस खरीदने वाले लोगों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। दरअसल, आज जीएसटी दरों को स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर दर कम करने के बारे में सुझाव देने के लिए गठित दो मंत्री समूहों (GOM) की बैठक है.
स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा प्रीमियम पर दर कम करने पर गठित जीओएम की यह पहली बैठक होगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाला मंत्री समूह बीमा प्रीमियम पर कर की दर को 18 प्रतिशत से कम करने के बारे में सुझाव देगा।
बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने की मांग की जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीवन एवं चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने की मांग की थी।
उम्मीद है कि सरकार लाखों लोगों को राहत दे सकती है और इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने की मांग मान सकती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
