- Home
- टॉप न्यूज़
- टूट गया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में
टूट गया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में
भारत न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम ने विपक्षी टीम पर बढ़त बना ली है। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस पारी के बदौलत पंत ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था। आपको बता दें ऋषभ ने यह उपलब्धि 62वें टेस्ट पारी में हासिल की है। जबकि धोनी ने यह कारनामा 69वें टेस्ट पारी में कर के दिखाया था।
टेस्ट में 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत- 62 पारी
महेंद्र सिंह धोनी- 69 पारी
फारूख इंजीनियर- 82 पारी
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
