- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा हिमालयन बजर्ड..
छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा हिमालयन बजर्ड..
छत्तीसगढ़ के जंगल और यहाँ की भौगोलिक संरचना विभिन्न पशु-पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जिसके चलते प्रदेश की जैव विविधता पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान रखती है।
खासकर सरगुजा और बस्तर के जंगलों समेत डोंगरगढ़-खैरागढ़ में फैली मैकल की श्रेणियाँ कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना हैं। इसके साथ ही, विश्व के कई हिस्सों से आए पक्षी छत्तीसगढ़ की आद्र भूमि को अपनी यात्रा का अहम पड़ाव या, ये कहें कि, लंबी उड़ान के लिए रीफ्यूलिंग करने के लिए ट्राई-जंक्शन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
ऐसा ही एक विशेष पक्षी हिमालयन बजर्ड (Himalayan Buzzard) छत्तीसगढ़ में दिखाई दिया है। यह विशेष है क्योंकि यह पक्षी हिमालय के अलावा बहुत ही कम स्थानों पर दिखाई देता है। ऐसे में इसका छत्तीसगढ़ में दिखना पक्षी प्रेमियों को बेहद उत्साहित कर रहा है।
बजर्ड परिवार के पक्षी एक जैसे ही दिखाई देते हैं, इसलिए इस पक्षी की पहचान कर पाना बहुत कठिन है। लेकिन छत्तीसगढ़ में हिमालयन बजर्ड की एक तस्वीर सामने आ गई है, जिसे वन्य प्राणी संरक्षण और शोध करने वाली संस्था जू प्रिंट ने प्रकाशित किया है। खैरागढ़ के सर्टिफाइड फील्ड ऑर्निथोलॉजिस्ट प्रतीक ठाकुर ने इस पक्षी को रिकॉर्ड किया है।
प्रतीक ठाकुर ने पहले भी राज्य की पक्षी सूची में ग्रे बूस चैट पक्षी को ऐड किया था और अब उन्होंने हिमालयन बजर्ड को भी रिकॉर्ड कर लिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
