- Home
- टॉप न्यूज़
- जेईई मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू..
जेईई मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू..
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2025 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर देखा जा सकती है। शेड्यूल के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज 28 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जेईई मेंस 2025 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन लिंक 22 नवंबर रात 11 बजकर 50 मिनट तक एक्टिव रहेगा। जेईई मेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के शहर की जानकारी उम्मीदवारों को एक सप्ताह पहले दी जाएगी।
यहां चेक करें जेईई 2024 का पूरा शेड्यूल- जेईई मेंस 2025 का शेड्यूल- ऑनलाइन आवेदन शुरू- 28 अक्टूबर 2024 आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 नवंबर 2024 रात 09 बजे तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 22 नवंबर रात 11 बजकर 50 मिनट तक।
परीक्षा शहर की जानकारी- जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी होगी। एडमिट कार्ड- परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले जारी होंगे। परीक्षा का शेड्यूल- 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच। रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख बाद में सूचित किया जाएगा। एग्जाम रिजल्ट- 12 फरवरी 2025 वेबसाइट- nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
