- Home
- टॉप न्यूज़
- यूपी : सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली तोहफा..
यूपी : सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली तोहफा..
दिवाली के मद्देनजर योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने 31 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नंवबर की भी छुट्टी कर दी है। सरकार ने ये छुट्टी 9 नवंबर को आम दिनों की तरह शासकीय कार्यालय खुले रहने की शर्तों के साथ दी है।
योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे। इससे पहले प्रदेश में 31 अक्टूबर की ही सिर्फ छुट्टी घोषित कर दी गई, लेकिन अब इसी के साथ ही सरकार ने 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है।
इसे लेकर सरकार ने आदेश भी जारी किया है। जानकारी दे दें कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर की शाम से लेकर 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी, ऐसे में योगी सरकार की ओर से कर्मचारियों को 1 नवंबर की भी छुट्टी दी गई है।
वहीं, अगले दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों को 4 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। बता दें कि यूपी सरकार से पहले उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के अगले दिन छुट्टी दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
