- Home
- टॉप न्यूज़
- झारखंड चुनाव : महिलाओं को हर माह 2100 रुपये, फ्री गैस सिलेंडर, भाजपा ने किया बड़ा वादा
झारखंड चुनाव : महिलाओं को हर माह 2100 रुपये, फ्री गैस सिलेंडर, भाजपा ने किया बड़ा वादा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) जारी किया।
इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस मौके पर बीजेपी ने झारखंड के लोगों के लिए तमाम वादे किए हैं, जो सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे।
इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया।
बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होना है। झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को संपन्न होगा। वहीं वोटों की गितनी और मतदान के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
संकल्प पत्र के अहम ऐलान गोगो दीदी योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये हर 11 तारीख को मिलेंगे. 500 में सिलेंडर और दो सिलेंडर (दिवाली और रक्षाबंधन) साल में मुफ्त. 5 साल में 5 लाख रोजगार. 5 वर्ष के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन .करीब 3 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे. हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपये का देंगे हर गरीब को पक्का मकान. झारखंड में UCC जरूर लागू होगा और इसमें आदिवासी पूर्णता बाहर रहेंगे. सरकारी पदों में नियुक्ति में पारदर्शिता पुराने मामलों में सीबीआई जांच और एसआईटी जांच कराएंगे. आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे एवं अनुदान व सहायता देंगे. जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे. अवैध घुसपैठ को रोकेंगे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
